ये हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, तपते गर्म तवे पर शख्स ने हथेली से बनाया चीला

By: Ankur Mon, 25 Oct 2021 6:07:43

ये हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, तपते गर्म तवे पर शख्स ने हथेली से बनाया चीला

हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। सभी लोगों का व्यंजन बनाने का अपना तरीका होता हैं। लेकिन कई लोगों के तरीके इतने अनूठे होते हैं कि सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं जिसमें एक शख्स अपने हाथों से ही तवे पर चीला बनाता नजर आ रहा हैं। आमतौर पर लोग किसी साधन का इस्तेमाल करते हैं ताकि हाथ ना जले। हम जिस चीला बनाने वाले की बता कर रहे हैं, गर्म तवे पर बिना चम्मच और किसी अन्य स्टिक के हाथ से ही चीला बनाता नजर आया।

वो बेहद अलग ढंग से कुकिंग करने की वजह से मशहूर हो रहा है। शख्स ने अपने हाथों से ही तवे पर चीला का घोल फैलाया और फिर बड़े आराम से चीले को सेंक दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम के पेज @foodieincarnate पर सबसे पहले शेयर किया गया था। इसके बाद यूट्यूब पर भी इसे शेयर किया गया जहां से ये वायरल हो गया।

वीडियो को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शूट किया गया। यहां स्ट्रीट फ़ूड वेंडर को तवे पर अपने हाथ से चीला बनाते देखा जा सकता है। शख्स ने बेहद आराम से चीला बनाया। उसके ऊपर बीट का मसाला डाला और उसे क्रिस्प होने तक सेंका। फिर उसे चार टुकड़े में काटकर सर्व किया।

ये भी पढ़े :

# इस कपल ने सिर्फ 4 एल्फाबेट्स का इस्तेमाल कर रख दी अपने 11 बच्चों के नाम

# सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने बेरहमी से कर दी अपने ही पिता की हत्या, मामला सिर चकरा देने वाला

# इस ड्रिंक के सेवन से कुछ ही दिनों में होगी पेट की चर्बी कम, जानें बनाने का तरीका; सेवन के और भी हैं कई फायदे

# यहां पकौड़े खाने के लिए दी जा रही 1 लाख रुपए की सैलरी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

# देखें-‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन के ट्रिपल रोल, ‘बंदा सिंह’ का पोस्टर रिलीज, बेटे को रेस्टोरेंट में भूल गई थीं ताहिरा!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com